Homeराज्यदिल्लीमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में फिर लौटेगा ऑड-ईवन, 4 से...

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में फिर लौटेगा ऑड-ईवन, 4 से 15 नवंबर के बीच सड़कों पर लागू होगा नियम…..

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑड-ईवन रिटर्न्स स्कीम को फिर से लागू करने का ऐलान किया है। यह नियम 4 से 15 नवंबर के बीच लागू होगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि नवंबर के महीने में दिल्ली के आस-पास के राज्यों में पराली जलाई जाती है, इस वजह से दिल्ली गैस चेंबर बन जाता है। इसलिए एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूले को लागू करने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार के साथ अपने स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकती है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले वर्षों में नवंबर के महीने में ऑड-ईवन को लागू करने से राज्य में प्रदूषण काफी कम हुआ है। दिल्ली एक ऐसा राज्य है जहां प्रदूषण कम 25 फीसदी कम हुआ है, सरकार की कोशिश है कि इसे और भी कम किया जाए। केजरीवाल ने कहा कि इसे लेकर हमने जनता से सुझाव मांगें और एक्सपर्ट्स से चर्चा की थी। दीवाली पर पटाखे की वजह से ज्यादा धुंआ होता है, ऐसे में दिल्ली के लोगों को अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पटाखे ना जलाएं, यह सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर भी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण से संबंधित शिकायतों का निपटारा करने के लिए वॉररूम भी बनाया जा रहा है। साथ ही दिल्ली में पर्यावरण मार्शल की भी नियुक्ति की जाएगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular