Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड के चमोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में...

उत्तराखंड के चमोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले……

चमोली- उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए। रात को करीब 2.22 मिनट पर यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। बरासत से ही चमोली जिले के लोग भूस्खलन और आपदा से बेहाल हैं। इस बार बारिश ने रोद्र रूप धारण किया और जिले में कई स्थानों पर कहर बरपा। वहीं, संपर्क मार्ग भी ध्वस्त हो गए हैं। बारिश कम हुई तो अब लोग भूकंप से फिर दहशत में आ गए। देर रात के बाद करीब दो बजकर 22 मिनट पर चमोली जिले के लोगों ने भूकंफ के झटके महसूस किए। लोग नींद से जाग उठे को घर से बाहर सुरक्षित स्थान की तरफ दौड़ लगा दी। रात को आए इस भूकंप की तीवत्रा 3.6 आंकी गई है। वहीं, भूकंप का केंद्र चमोली था। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप से कोई नुकसान की सूचना नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2