Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड भाजपा कार्यालय में डेंगू का कहर, महामंत्री से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक...

भाजपा कार्यालय में डेंगू का कहर, महामंत्री से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक डेंगू की चपेट में…..

देहरादून- राजधानी देहरादून में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला भाजपा प्रदेश कार्यालय का है। जहां कार्यालय में तैनात प्रदेश महामंत्री समेत आठ कर्मचारियों के डेंगू की चपेट में आने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार, पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं और इलाज करा रहे है। कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट रोहित और कंप्यूटर आपरेटर अनिल को भी डेंगू होने की सूचना है। पार्टी दफ्तर में डेंगू की चपेट में आने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ता खासे चैकन्ने हैं और पूरे एहतियात के साथ कार्यालय आ रहे हैं। उधर, कार्यालय स्टाफ के डेंगू की चपेट में आने के बावजूद दफ्तर में डेंगू से बचाव को लेकर अब तक कोई उपाय नहीं किए गए हैं। हालांकि डॉ. भसीन का कहना है कि पार्टी कार्यालय में दो दिन पहले ही दवा का छिड़काव हुआ था। उन्होंने कहा कि कार्यालय के गार्डन में ग्रीनरी की वजह से मच्छर हो सकते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2