हरिद्वार- देशभर की तरह उत्तराखंड में भी गणपति उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरिद्वार पीठ बाजार में गणपति महोत्सव पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत काफी समय पंडाल में मौजूद रहे और उन्होंने पूजा अर्चना कर गणपति महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और रानीपुर से बीजेपी विधायक आदेश चौहान ने भी पूजा में हिस्सा लिया।
गणपति महोत्सव के आखिरी दिन देर रात गणपति जी का पूज्य बड़ा स्थित घाट पर स्थित विसर्जन कर दिया गया। इससे पहले नरेश मेहता, श्याम लाल प्रजापति, काकू पान वाले, अशोक अरोड़ा, मधुकांत प्रेमी, संजय वमार्, संतोष साहू, राजेश वर्मा, तरुण वर्मा, अविरल आराध्य, मोहनलाल, दीपक धीमान, सुरेश वर्मा, पराग गुप्ता, मयंक वर्मा, दिव्यांशी, भोला, राधे चौधरी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अतिथियों का स्वागत किया। वहीं अवनीश प्रेमी ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्यमंत्री का सम्मानित किया।



