Thursday, February 26, 2026
Home राज्य दिल्ली चंद्रयान 2: विक्रम लैंडर का इसरो से संपर्क टूटा, पीएम मोदी वैज्ञानिकों...

चंद्रयान 2: विक्रम लैंडर का इसरो से संपर्क टूटा, पीएम मोदी वैज्ञानिकों से बोले- हिम्मत रखो, अमित शाह और राहुल गांधी ने की इसरो के प्रयासों की सराहना…..

चांद के फलक पर हमारे कदमों के निशां और लहराता तिरंगा देखने का 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का सपना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चांद की दहलीज तक पहुंच गया। 2.18 बजे इसरो प्रमुख के सिवन ने बताया, विक्रम से संपर्क टूट गया है। हम आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवन और उनकी टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा, जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, आपने जो किया, वह कम बड़ी उपलब्धि नहीं है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप छोटी-छोटी गलतियों से सीखते हैं। आपने देश की और मानव जाति की बड़ी सेवा की है। पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘चंद्रयान -2 के साथ इसरो की उपलब्धि ने अब तक हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। पूरा देश हमारे प्रतिबद्ध और मेहनती वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ इसके बाद देर रात करीब तीन बजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसरो की टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘चंद्रयान 2 मून मिशन पर आपके अविश्वसनीय काम के लिए टीम इसरो को बधाई। आपका जुनून और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। आपका काम व्यर्थ नहीं हुआ है। इसने कई महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।’

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2