Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद ने देशभर के शिक्षकों को किया सम्मानित,...

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद ने देशभर के शिक्षकों को किया सम्मानित, 46 को मिला नेशनल टीचर अवार्ड….

शिक्षा की गुणवत्ता, इनोवेशन समेत पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए देश के 46 शिक्षकों को आज नेशनल टीचर अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज विज्ञान भवन में जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के शिक्षकों को सम्मानित किया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड 2019 देता है। इसमें हरियाणा स्थित रेवाड़ी के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहनपुर बवाल के हिंदी शिक्षक राजेश कुमार, हिमाचल प्रदेश स्थित चंबा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा के प्रिंसिपल विकास महाजन, जम्मू कश्मीर स्थित कठुआ के गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल लाहारी बरनोटी के मास्टर गुरनाम सिंह, पंजाब स्थित मानसा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रंगहेरिल बुद्धलाडला के साइंस शिक्षक अमरजीत सिंह, उत्तर प्रदेश स्थित बारांबकी के अपर प्राइमरी स्कूल म्यानगंज दरियाबाद के अस्सिटेंट टीचर आशुतोष आनंद, उत्तराखंड स्थित देहरादून के गवर्नमेंट इंटर कॉलेज मिश्रापट्टी शहसपुर के फिजिक्स के लैक्चरर रमेश प्रसाद बदुनी, दिल्ली के शहीद भाई बल मुकुंद गवर्नमेंट सर्वोदय विद्यालय शंकराचार्य मार्ग, उत्तरी दिल्ली के वाइस प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बड़ा पुरस्कार मिला।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2