Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा: आज सुबह लामबगड़ में खुला बदरीनाथ हाईवे, आवाजाही शुरू……

चारधाम यात्रा: आज सुबह लामबगड़ में खुला बदरीनाथ हाईवे, आवाजाही शुरू……

चमोली- आखिरकार पांच दिन बाद बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। आज सुबह मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया गया। यहां लगातार चट्टान से बोल्डर और मलबा आने से हाईवे को खोलने में भी दिक्कतें आ रही थीं। विगत बुधवार देर रात भारी बारिश के दौरान लामबगड़ में हाईवे 300 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गया था। एनएच के मजदूर जेसीबी और डोजर की मदद से मलबा और बोल्डर हटाने में लगे थे, लेकिन भूस्खलन न थमने से हाईवे को नहीं खोला जा सका था। हाईवे नहीं खुलने से तीर्थयात्री लामबगड़ में आधा किलोमीटर पैदल चलकर लोकल वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंच रहे थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों की मदद से बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों को पैदल ही बदरीनाथ के लिए रवाना किया जा रहा था। गोविंदघाट थाना प्रभारी बृजमोहन राणा का कहना है कि लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में लगातार मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ रहे थे, जिससे हाईवे को खोलने का काम प्रभावित हो रहा था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2