Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड संत रविदास का मंदिर तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका...

संत रविदास का मंदिर तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका मोदी सरकार का पुतला…….

देहरादून- कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिल्ली में संत रविदास के मन्दिर को तोड़े जाने के विरोध में आज प्रदेश भर के समस्त जिला एवं शहर मुख्यालयों में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकडों कांग्रेससियों ने प्रतिभाग किया। देहरादून में आज कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए एस्लेहॉल चौक तक गये जहां पर उन्होंने भाजपा की केन्द्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। पुतला दहन करने वालों में उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिह, पूर्व विधायक राजकुमार, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, महामंत्री गोदावरी थापली, महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र भण्डारी, याकूब सिद्धिकी, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रभुलाल बहुगुणा सहित कई लोग शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2