Homeराज्यउत्तराखण्डएसआई रविंद्र रौतेला ने किया उत्तराखंड का नाम रौशन, विश्व पुलिस गेम्स...

एसआई रविंद्र रौतेला ने किया उत्तराखंड का नाम रौशन, विश्व पुलिस गेम्स में जीता स्वर्ण पदक……

देहरादून- उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर रविंद्र रौतेला ने विश्व पुलिस गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य व पुलिस महकमे का नाम रोशन किया है। रविंद्र रौतेला ने अपनी मेहनत के बूते पंद्रह सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक व पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। चीन के चैगडू शहर में चल रही विश्व पुलिस गेम्स में उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रविंद्र रौतेला ने एथलेटिक्स इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण व एक रजत पदक अपने नाम किया है। खटीमा निवासी रविंद्र उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। रविंद्र रौतेला के दोस्त कुलदीप रावत ने बताया कि रविंद्र ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा पांच हजार मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया है। रविंद्र रौतेला ने 2005 में जीडी भर्ती से पुलिस विभाग ज्वाइन किया था। रविंद्र ने 2006 से एथलेटिक्स में हिस्सा लेना शुरू किया। इसके बाद से रविंद्र लगातार उत्तराखंड पुलिस को पदक दिला रहे हैं। रविंद्र ने 2019 ऑल इंडिया पुलिस मीट में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 2015 नेशनल गेम्स में भी पंद्रह सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2015 में कमर दर्द के कारण एक साल तक वह मैदान से बाहर रहे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular