Tuesday, February 24, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में इच्छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मिथुन- वाणी में कठोरता तो बढ़ेगी, परन्तु फिर भी प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क- आत्मसंयत रहे। क्रोध एवं आवेश के अतिरिक्त से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार से अलगाव हो सकता है।

सिंह- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।

कन्या- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। संचित धन में कमी आयगी।

तुला- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है।

वृश्चिक- नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे है। परिवार से दूर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी हो सकता है।

मकर- मानसिक तनाव रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। कारोबार के अवसर मिल सकते है।

कुंभ- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु पारिवारिक कठिनाई से परेशान भी हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मीन- क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सन्तान को कष्ट रहेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2