मेष- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
वृष- किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में अवसर मिल सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संचित धन में कमी आएगी।
कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी आएगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।
सिंह- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बहन-भाइयों से मतभेद हो सकते हैं।
कन्या- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे। सन्तान को कष्ट होगा।
तुला- मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता हो सकती है। बातचीत में भी संयत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ का योग बन रहा है।
वृश्चिक- सन्तान सुख में वृद्धि होगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
धनु- मन अशान्त रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
मकर- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। मीठे खान-पान के प्रति रुझान बढ़ेगा।
कुंभ- मन अशान्त रहेगा। परिवार एवं मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा कष्टमय हो सकती है।
मीन- मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।



