Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य दिल्ली अरुण जेटली की हालत स्थिर, इलाज का हो रहा असर :- उपराष्ट्रपति...

अरुण जेटली की हालत स्थिर, इलाज का हो रहा असर :- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत अब स्थिर है। उन्हें सांस में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उपराष्ट्रपति कार्यालय ने वेंकैया नायडू के अस्पताल का दौरा करने के बाद इस बात की जानकारी दी है। उपराष्ट्रपति वेंकैया वायडू शनिवार सुबह जेटली की तबीयत के बारे में जानने के लिए अखिल भारतीय आयुर्वाज्ञान संस्थान (एम्स) गए थे। उराष्ट्रपति के कार्यालय ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है, “डॉक्टरों ने उपराष्ट्रपति से कहा है कि जेटली पर इलाज का असर हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है। उपराष्ट्रपति वहां मौजूद जेटली के परिवार के सदस्यों से भी मिले।” 66 वर्षीय जेटली को शुक्रवार सुबह कार्डियक न्यूरो सेंटर में ब्लड सैंपल और यूरिन प्रोफाइल की जांच के बाद आईसीयू में भर्ती कर लिया गया था। एम्स ने देर रात बयान जारी कर उनकी हालत को स्थिर बताया था। उनका इलाज एम्स के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके बहल के अलावा नेफ्रोलॉजी, एंडोक्रॉइनोलॉजी सहित पांच विभागों के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम रही है। देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने एम्स पहुंचकर जेटली का हालचाल जाना। बता दें कि पिछले साल मई में जेटली की किडनी का प्रत्यारोपण हुआ था, तब से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब है। इस साल मई में भी उन्हें एम्स में भर्ती होना पड़ा था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2