Homeराज्यउत्तराखण्डपहले पत्‍नी की हत्‍या की फिर खुद को चाकू मारकर की आत्‍महत्‍या...

पहले पत्‍नी की हत्‍या की फिर खुद को चाकू मारकर की आत्‍महत्‍या की कोशिश, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच…..

रुद्रपुर- ट्रांजिट कैम्प निवासी सिडकुल कर्मी ने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिलासपुर निवासी आकाश अपनी 22 साल की पत्नी बबली के साथ रविंद्रनगर में किराए में रहता है। सिडकुल की कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह किसी बात पर आकाश और उसकी पत्नी का विवाद हो गया। इस पर दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आकाश ने मकान स्वामी कनक लता को फोन कर बताया कि बबली ने उसे चाकू मारा है। इसका पता चलते ही जिला अस्पताल में मौजूद कनक लता और आकाश की बहन आरती रानी पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बबली को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश की हालत गंभीर देख भर्ती कर दिया। सूचना पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टथा पत्नी बबली का मुँह दबाकर आकाश ने आत्महत्या का प्रयास किया है। आकाश के होश में आने के बाद ही पुलिस घटना की तह तक पहुंच सकती है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular