Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मसूरी में फिर मिला शावक का शव, एक हफ्ते के अंदर पांच...

मसूरी में फिर मिला शावक का शव, एक हफ्ते के अंदर पांच की पहले हो चुकी मौत….

मसूरी- उत्तराखंड के मसूरी में वॉइस गर्ल्स स्कूल के पास सोमवार सुबह गुलदार के एक शावक का शव मिला। शावक के शव को देखकर वन विभाग में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
शावक का शव मिलने से वन विभाग इसलिए हैरान है क्योंकि पिछले करीब एक हफ्ते के अंदर तीन गुलदार और दो शावक की मौत हो चुकी है। बता दें कि बीते शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिले की सीमा पर स्थित लालढांग क्षेत्र के जंगल में तीन गुलदार मृत मिले थे। वहीं दो दिन पहले मसूरी व उसके पास दो शावकों के शव मिले थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2