रुद्रप्रयाग में गोशाला में अचानक लगी आग, पांच मवेशियों की मौत……

रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग के मदोला गांव में गोशाला में आग लगने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। घटना का कारण गोशाला के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में शॉट सर्किट होना माना जा रहा है। बताया गया कि सत्यपाल सिंह नेगी व उनके दो भाईयों की संयुक्त गोशाला में छह मवेशी बंधे हुए थे। अचानक लगी आग से दो बैल, एक गाय, एक बछड़ा और एक भैस की मौत हो गई। बुधवार की सुबह सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here