रुड़की- आज सुबह करीब नौ बजे एक और बंदी जेल परिसर से फरार हो गया। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही सीने में दर्द का बहाना बनाकर मुलजिम हवालात से फरार हो गया था। वहीं आज सुबह बंदी के फरार होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बंदी किस अपराध में जेल गया था। वहीं, जेल प्रशासन भी कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है। सूत्रों की मानें तो जेल में सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। ताकि मामले की जानकारी बाहर न जा सके। मामले जेलर वीके द्विवेदी का कहना है कि उन्हें फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जेल परिसर में जाकर ही कुछ बता पाएंगे।


