आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…….

मेष- मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

वृष- वाणी में सौम्यता रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है।

मिथुन- मानसिक शान्ति रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें।

कर्क- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

सिंह- आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। घर की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या- कुटुम्ब-परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला- परिवार में अशान्ति रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

धनु- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी।

मकर- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्‍य को लेकर चिन्तित भी रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आयेगी।

मीन- सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here