Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हल्द्वानी से जागेश्वर धाम जा रहे चार लोगों की खाई में गिरी...

हल्द्वानी से जागेश्वर धाम जा रहे चार लोगों की खाई में गिरी कार, उड़े परखच्चे, दो की मौत, दो घायल……

हल्द्वानी- हल्द्वानी से जागेश्वर धाम जा रहे उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के कर्मचारी हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में सुयालबाड़ी गंगरकोट के पास एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को खैरना में प्राथमिक उपचार के बाद 108 से हायर सेंटर भेजा गया है। घायलों के संजय सिंह मेहरा और चंद्रेश पांडेय है। वहीं मृतक श्यामपाल हल्द्वानी और अंकित दानू पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। घटना आज सुबह हुई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंची और रेस्क्यू कार्य किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2