Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार में छोटे भाई ने बड़े भाई को शराब पीने से रोका,...

हरिद्वार में छोटे भाई ने बड़े भाई को शराब पीने से रोका, नहीं माना तो छोटे भाई ने किया ये काम……

हरिद्वार- छोटे भाई ने बड़े भाई को शराब पीने से रोका तो दोनों की बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गुस्से में अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कलां गांव की घटना है। पुलिस के अनुसार जमालपुर कलां निवासी प्रवीण हलवाई का काम करता था। सोमवार देर रात शराब पीकर घर लौटा था। छोटे भाई रोहित ने उसे टोका तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान रोहित ने प्रवीण के सिर पर लकड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। परिजन लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां आज तड़के तीन बजे 26 वर्षीय प्रवीण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपित छोटा भाई घर से फरार बताया जा रहा है। कनखल थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान ने बताया कि प्रवीण शराब पीने का आदी था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2