Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कामचोर और नकारा अफसरों पर सख्त, कहा जबरन...

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कामचोर और नकारा अफसरों पर सख्त, कहा जबरन किए जाएंगे रिटायर…..

देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अफसरों के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अफसरशाही पर कड़ा प्रहार किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि कामचोर और नकारा अफसरों के लिए कंपलसरी रिटायरमेंट योजना को प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मानते हैं कि अफसरों की सुस्ती और नकारेपन की अक्सर शिकायतें आ रही हैं। प्रदेश में निकम्मे अफसरों के लिए कोई जगह नहीं है। आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र अफसरों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में ऐसे अफसरों को अपने अंदर सुधार करने की चेतावनी भी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अधिकारी काम करने के लिए होते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2