Homeराज्यउत्तराखण्डकांवड़ मेला 2019 की तैयारियों को लेकर अहम बैठक, इस बार खास...

कांवड़ मेला 2019 की तैयारियों को लेकर अहम बैठक, इस बार खास अंदाज में होगा कांवड़ियों का स्वागत…….

हरिद्वार-  कांवड मेला 2019 की तैयारियों को लेकर आज पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। कावंड यात्रियों के स्वागत के लिए इस बार प्रशासन पुष्प व्यवस्था की भी तैयारी कर रहा है। कांवड मेला की तैयारियों को लेकर आहुत बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हिल बाई पास मार्ग का उपयोग कावंड मेले के दौरान किए जाने की बात कही। मेला व्यवस्था में लगे सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान चीला मार्ग का उपयोग कांवड़ मेले के दौरान किये जाने पर भी चर्चा की गई। महाराज ने बताया कि इस बार हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांवड पटरी पर प्रकाश व जनरेटरों की सुविधा के साथ साथ शौचालयों, मुत्रालयों की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ यात्रा मार्ग के आस पास झाड़ियों का कटान कर पेय जल की उचित व्यवस्था हो। सतपाल महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर अस्थाई चिकित्सा शिविर के अलावा उनमें विद्युत आपूर्ति के साथ स्टाफ व दवाइयों, एम्बुलेंस की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा घाटों की सफाई, हरकी पैडी सहित हरिद्वार नगर में पालीथिन का प्रयोग प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उन्होने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व उनकी रेट लिस्ट लगाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। कांवड़ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के साथ ही 7 फीट से ऊँची कांवड़ न बनाये जाने की बात भी कही गई है। बैठक में प्रभारी मंत्री ने संमभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को हरिद्वार में चल रहे आटो व ई-रिक्शा के रूट व रेट फिक्स किये जाने के भी निर्देश दिये। महाराज ने बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की धीमी गति पर आक्रोश जाहिर करते हुए एन एच के अधिकारियों को पटकार भी लगाई। बैठक में हरिद्वार की मेयर अनीता शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिलाधिकारी दीपेन्द्र चौधरी और एस एस पी. जन्मेजय खण्डूडी समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular