Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं ने मचाई तबाही, तीन की मौत

उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं ने मचाई तबाही, तीन की मौत

देहरादून- उत्तराखंड में आज सुबह हुई बारिश और तेज हवाओं ने कहर बरपाया। कोटद्वार में मानसून की पहली बारिश से ही गदेरे उफान पर आ गए। वहीं बारिश के पानी में अचानक करंट फैलने से तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कौड़िया और आमपड़ाव के कई घरों में बरसात का पानी भर गया है। लोगों के घरों में लाखों का सामान नष्ट हो गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।वहीं देहरादून में भी कई जगह पर बारिश से जलभराव हो गया। लोग सुबह से ही घरों से पानी निकालने में लगे रहे। वहीं, ऋषिकेश से उत्तरकाशी मार्ग हिंडोलाखाल में मलबा आने से बंद हो गया। पुलिस के मुताबिक रास्ते को केवल हल्के वाहनों के लिए खोला गया है। भारी वाहनों की एंट्री अभी बंद कर दी गई है। वहीं मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे भी बंद है। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की समेत गढ़वाल के कई इलाकों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। लेकिन यहां बाद में धूप निकलने से फिर उमस और गर्मी होने लगी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2