चमोली- उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ मलारी मोटर मार्ग पर कार हादसे का शिकार हो गयी है। बताया जा रहा है कार में पांच लोग सवार थे और सभी की मौत होने की आशंका है। दुर्घटना देर रात की है। सूचना पर प्रशासन और पुलिस टीम मौके के लिये रवाना हुई। हादसा काली मंदिर के पास हुआ है। कार सवार सभी लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं। हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की आशंका है। लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया गया कि कार सवार युवक नीति घाटी में क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होकर वापस आ रहे थे।



