Wednesday, February 25, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- मानसिक शान्ति रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों में मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के अनुसार फल प्राप्ति संदिग्ध है।

मिथुन- मानसिक शांति रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा,लेकिन आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें।

कर्क- सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। संचित धन में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

सिंह- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

कन्या- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

तुला- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक- सन्तान सुख में वृद्धि होगी, परंतु जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। पश्रिम की अधिकता रहेगी।

धनु- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर- जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ- धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मीन- उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। परिवार का सहयोग रहेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2