Homeराज्यउत्तराखण्डऔली में 200 करोड़ की शाही शादी के बाद भरे सीवर टैंक,...

औली में 200 करोड़ की शाही शादी के बाद भरे सीवर टैंक, ओवरफ्लो होने से चारों तरफ फैला गंदगी का अंबार….

औली- उत्तराखंड के औली में हाल ही में हुई गुप्ता बंधुओं के दो बेटों की 200 करोड़ की शादी के बाद वहां बने शौचालय फिट भर गए हैं। जिससे वे फिट ओवर फ्लो होने से वहां चारों तरफ गंदगी फैल रही है। गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के बाद औली में कूड़े का भी अंबार लगा है। जिससे रोजाना साफ किया जा रहा है, लेकिन औली में फिर भी चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। नगर पालिका के ईओ सत्य प्रसाद नोटियाल का कहना है कि जेडिंग मशीन से फिट को साफ किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण के लिए गुप्ता बंधुओं की ओर से मंगलवार को एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) के जरिए नगर पालिका जोशीमठ के खाते में पांच लाख की धनराशि जमा कराई गई है। गुप्ता बंधुओं की ओर से अभी तक नगर पालिका को कुल पांच लाख 54 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। शादी के दौरान औली में हुए कूड़े के निस्तारण का कार्य नगर पालिका जोशीमठ को सौंपा गया। औली में अभी तक 278 क्विंटल कूड़े का निस्तारण ट्रकों के जरिए किया जा चुका है। बुधवार को 18 क्विंटल कूड़ा इकट्ठा किया गया। गुरुवार को भी कूड़ा उठान का काम जारी है। पालिका ने कूड़ा निस्तारण के लिए बीस पर्यावरण मित्रों को लगाया है, जबकि कूड़े को अन्यत्र ले जाने के लिए तीन वाहन लगाए गए हैं। कूड़ा हटाने का काम 30 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा कि 30 जून तक कूड़ा हटाने के बाद इस पर आए खर्चे का आकलन किया जाएगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular