आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- मन अशान्त रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृष- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन- आत्मसंयत रहें। मानसिक तनाव रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि तो होगी,लेकिन बातचीत में संतुलन भी बनाये रखें।

कर्क- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है।

सिंह- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

तुला- आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक- शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु- मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर- स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

कुंभ- स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता का साथ मिलेगा।

मीन- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here