Homeराज्यउत्तर प्रदेशInternationalYogaDay2019: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- योग सबका है, सब योग के हैं,...

InternationalYogaDay2019: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- योग सबका है, सब योग के हैं, योग को जीवन का हिस्सा बनाएं…..

21 जून को पूरी दुनिया में पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में योग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि योग को गांवों तक ले जाया जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘अब मुझे आधुनिक योग की इस यात्रा को शहरों से गांवों, गरीबों और आदिवासियों के घरों की तरफ ले जानी है। मुझे योग को गरीब और आदिवासियों के जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। क्योंकि बीमारी के कारण सबसे ज्यादा दर्द गरीबों को होता है।’
प्रधानमंत्री ने योग दिवस के मौके पर देशवासियों और विश्व के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘आज दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लाखों लोग योग करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। मैं योग को प्रचारित करने में अहम भूमिका निभाने के लिए मीडिया को धन्यवाद कहना चाहता हूं। आज के बदलते समय में हमारा ध्यान तंदरुस्ती के साथ ही बीमारियों से बचाव में होना चाहिए। यही वह शक्ति है जो हमें योग से मिलती है। यह योग की भावना है और प्राचीन भारतीय दर्शन भी है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं। आज हम ये कह सकते हैं कि भारत में योग के प्रति जागरूकता हर कोने तक, हर वर्ग तक पहुंची है। ड्राइंग रूम से बोर्ड रूम तक, शहरों के पार्क से लेकर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तक, गली-कूचों से वेलनेस सेंटर्स तक आज चारों तरफ योग को अनुभव किया जा सकता है।’

उन्होंने आगे कहा, आज हमारे योग को दुनिया अपना रही है तो हमें योग से जुड़ी रीसर्च पर भी जोर देना होगा। इसके लिए जरूरी है कि हम योग को किसी दायरे को बांध कर ना रखें। योग को मेडिकल, फिजियोथेपेरपी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनसे भी जोड़ना होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास और अन्य मंत्री रांची के प्रभात तारा मैदान में मौजूद हैं। लगभग 30,000 लोग कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।
केंद्र और राज्य सरकारों ने देश के विभिन्न हिस्सों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया है। इससे पहसे योग गुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अपने फॉलोवर्स के साथ नांदेड़ में योग किया। हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और खुद फडणवीस कई तरह के योग करते हुए दिखाई दिए। रामदेव के संस्थान पतंजलि ने आज एक लाख गांवों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस साल योग दिवस की थीम है- क्लाइमेट चेंज।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments