Homeराज्यउत्तराखण्डबड़ी खबर: त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में आबकारी नीति में हुआ...

बड़ी खबर: त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में आबकारी नीति में हुआ परिवर्तन, इन-इन मुद्दों पर लगी मुहर…..

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज दोपहर को सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस दौरान सबसे पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत सभी मंत्रियों ने दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी। बैठक में कई अहम निर्णयों पर चर्चा हुई। नई आबकारी नीति में सरकार ने फिर से संशोधन किया है।

जानिए कैबिनेट के अन्य फैसले

जॉलीग्रांट से भुईंया मंदिर सड़क का किया गया नामकरण।
विधानसभा सत्र को मंजूरी। 24 जून को होंगे सत्र में सरकारी कार्य। 25 जून को विधाई कार्य।
आबकारी नीति में परिवर्तन। बंद 234 दुकान के राजस्व में घटौती। अब नौ माह के लिए 35ः फीसदी कम राजस्व पर काम करेंगी टीम। बाकी का लौटरी के माध्यम से होगा आवंटन।
भारतीय सेना और अर्धसैनिक बल के शहीदों के परिजनों को नौकरी आदेश में आंशिक संशोधन।
भारत सरकार के अधीन आदेश में अब राज्य सरकार ने कोस्ट गार्ड को भी जोड़ा।
लोक सेवा आयोग की परिधि में समूह ग की भर्ती में धारा 4(2) में संशोधन। आरक्षण में अब पत्नी को भी मिलेगा लाभ, पहले बच्चों को मिलती थी सुविधा।
उत्तराखंड प्रिंट मीडिया नियमावली में संशोधन। विज्ञापन समिति में अब चार सदस्य ऐसोसिएशन से और अन्य चार सदस्यों को मुख्यमंत्री नामित करेंगे। इससे पहले आठ पद पत्रकार संगठनों से चयनित होते थे।
शासकीय और आशासकिय महाविद्यालय में छटे वेतनमान का मिलेगा लाभ।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular