देहरादून- मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कुछ दिन बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 16 जून से मौसम का मिजाज बदलेगा और 17 और 18 जून को ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार की सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों चटक धूप खिली जिसे दिन भर उमस बनी रही। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में रात को तेज रफ्तार आंधी चल रही है। साथ में बूंदाबांदी भी हो रही है। वहीं दिन में तेज धूप से गर्मी और उमस हो रही है। पिछले तीन दिनों से लगातार दून में इस तरह का मौसम बना हुआ है। इससे रात के तापमान में थोड़ी कमी आ रही है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। लेकिन सुबह होते ही मौसम साफ हो जाता है, जिससे पूरे दिन तेज धूप खिली रहती है।



