Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड यात्रा के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला,...

यात्रा के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला, कहा- सरकार यात्रा प्रबंधन में पूरी तरह फेल……

देहरादून- चारधाम यात्रा सीजन के दौरान ट्रैफिक जाम, पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार यात्रा प्रबंधन में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। हृदयेश ने कहा कि रोज मीडिया में आ रहा है कि यात्री परेशान हैं। यात्रियों को वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल तक नहीं मिल पा रहा है। मीलों-मील लंबे जाम लग रहे हैं। यात्री और श्रद्धालु परेशान हैं। हाहाकार की स्थिति है और सरकार आंखें मूंदे बैठी है। चारधाम यात्रा मार्ग पर तो यह अव्यवस्था है ही, परंपरागत तीर्थ और पर्यटन स्थल मसूरी, नैनीताल में भी यही हाल बना हुआ है। सरकार को सोचना होगा कि इन हालात में पर्यटक प्रदेश के प्रति क्या छवि लेकर जा रहे होंगे? हालांकि इंदिरा ने यह भी स्वीकार किया कि राज्य गठन के बाद से अब तक पर्यटन सेक्टर के विकास के लिए ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके लिए सभी सरकारें जिम्मेदार हैं। पर वर्तमान सरकार को दोष इसलिए ज्यादा बढ़ जाता है कि वो खुद को डबल इंजन की सरकार कहते नहीं थकती।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2