Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड गंगा दशहरा के अवसर पर अनुराधा पौडवाल के भजनों पर झूमेगी धर्मनगरी…..

गंगा दशहरा के अवसर पर अनुराधा पौडवाल के भजनों पर झूमेगी धर्मनगरी…..

हरिद्वार- सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के भजनों पर 12 जून को धर्मनगरी में लोग झूमेंगे। गंगा दशहरा के अवसर पर चंडी घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर अनुराधा पौडवाल भजन संध्या करेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। 12 जून को गंगा दशहरा के अवसर पर राज्य परियोजना प्रबंधन ग्रुप नमामि गंगे की ओर से गंगा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। भजन संध्या शाम छह बजे से शुरू होगी और कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत कई राजनैतिक हस्तियां प्रतिभाग करेंगी। धार्मिक भजनों के लिए मशहूर अनुराधा पौडवाल अपने स्वरों से धर्मनगरी के लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगी। भजन संध्या से पहले दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी जाएगी। अपने भजनों ने सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल गंगा स्वच्छता का संदेश भी देंगी। नमामि गंगे के परियोजना प्रबंधक अमित शर्मा ने बताया कि 12 जून की शाम को भजन संध्या में कई राजनैतिक हस्तियों के अलावा सम्मानित लोग उपस्थित रहेंगे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2