मेष-मानसिक शान्ति रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ सकता है।
वृष- आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आत्मसंयत रहे। क्रोध के अतिरेक से बचें।
मिथुन- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कला व संगीत के प्रति रूचि बढ़ सकती है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
सिंह- वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
कन्या- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, लेकिन क्रोध की अधिकता भी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी आ सकती है।
तुला- वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।
वृश्चिक- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
धनु- परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आपसी मतभेद भी हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मकर- आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ- मन अशान्त रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।
मीन- धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।



