Homeराज्यउत्तराखण्डमोदी सरकार की दूसरी पारी की शुरूआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ...

मोदी सरकार की दूसरी पारी की शुरूआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 57 अन्य मंत्रियों ने ली शपथ, 21 नए चेहरे मंत्रिमंडल में…….

मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूं……..इन्हीं शब्दों के साथ गुरुवार शाम नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। लोकसभा चुनाव में जनता का प्रचंड विश्वास जीतने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने बृहस्पतिवार शाम सात बजे बतौर प्रधानमंत्री अपनी दूसरी पारी का शानदार आगाज कर दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में मोदी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मोदी समेत टीम के कुल 58 सदस्यों ने शपथ ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व राजनाथ सिंह समेत 24 काबीना मंत्री, 24 राज्यमंत्री और 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। मोदी की पहली सरकार में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज व मेनका गांधी को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। वहीं, सुषमा केसाथ विदेश सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी एस जयशंकर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। भाजपा के दो सहयोगी जनता दल-यू और अपना दल सरकार में शामिल नहीं हुए हैं। मोदी के बाद सबसे पहले लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। इसके बाद अमित शाह, नितिन गडकरी और सदानंद गौड़ा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद शपथ ली। गौड़ा ने अंग्रेजी में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

पिछली सरकार में रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण, सहयोगी दल लोजपा से प्रमुख रामविलास पासवान, फिर नरेंद्र सिंह तोमर, पटना साहिब से जीते रविशंकर प्रसाद ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद हरसिमरत कौर बादल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाली दूसरी महिला और सहयोगी दल की दूसरी नेता बनीं।भाजपा का प्रमुख दलित चेहरा और दूसरी बार मंत्री बनाए जाने वाले थावर चंद गहलोत ने भी शपथ ली। कैबिनेट मंत्री के तौर पर रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे , गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत और शिवसेना कोटे से अरविंद सावंत ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular