Homeराज्यउत्तर प्रदेशदेश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, राहुल...

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई बड़ें नेताओं ने दी श्रद्धांजलि……

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की सोमवार को 55वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें यदा किया। पीएम मोदी ने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। देश के लिए उनके योगदानों को हम याद कर रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी ने शांति वन स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर फूलों की पंखुड़ियां अर्पित कर पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular