देहरादून- उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में 10 और 11 मई को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुध और बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी धूप खिली रहने का अनुमान है। दोनों दिन गर्मी और उमस लोगों की परेशान करेगी। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान पहाड़ के साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश होने के आसार हैं।



