Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में बुटिक संचालिका पर कार सवार युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग,...

देहरादून में बुटिक संचालिका पर कार सवार युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने के बाद भी पांच सौ मीटर तक दौड़ी महिला, अस्पताल में मौत…..

देहरादून- राजधानी देहरादून में देर रात दिलदहला देने वाला घटना क्रम सामने आया है। सहस्त्रधारा रोड पर पैसिफिक गोल्फ सिटी के पास कार सवार बंदूकधारियों ने लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही बुटीक संचालिका की गोली मार कर हत्या कर दी। कमर और पीठ में दो गोलियां लगने के बाद भी लहूलुहान हाल में युवती करीब पांच सौ मीटर तक भागती रही और अपने बुटीक के पास आकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही युवती को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी श्वेता चैबे व आसपास के थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। वारदात के कारणों को लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि युवती की पहचान शमरजहां (23) निवासी सहस्त्रधारा रोड के रूप में हुई है। शमर का करीब चार साल पहले पति से तलाक से हो चुका है। यहां वह राकेश गुप्ता नाम के व्यक्ति के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। रात पौने नौ बजे के करीब शमर बुटीक बंद कर अपने फ्लैट की ओर जा रही थी। पैसिफिक गोल्फ के गेट से चंद कदम आगे पहुंची ही थी कि पीछे से एक कार से आए युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। पहली गोली शमर के कमर में लगी तो वह चीख पड़ी। उसने पीछे मुड़कर देखा तो कार में बैठा एक युवक उसकी ओर असलहा ताने हुआ था। वह खुद को बचाने के लिए भागने लगी। कार सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और दूसरी गोली चला दी। दूसरी गोली उसकी पीठ में जा धंसी। इसके बाद भी शमर भागती रही। करीब पांच सौ मीटर दूर तक वह लहूलुहान हाल में भागती रही और पैसिफिक गोल्फ के पास स्थित बुटीक के सामने आकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। आसपास के लोगों को वह केवल इतना बता पाई कि उसे किसी ने गोली मारी है। उसे खून से लथपथ देख इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से उसे मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां थोड़ी देर रात उसने दम तोड़ दिया। घटना के पीछे पुलिस अभी आपसी रंजिश मान रही है। हमलावरों की तलाश में पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है। एसएसपी ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। कार का पंजीकरण नंबर मिल गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. See vast modes of shields. These offer sure fun. Enjoy [url=https://nfj.org.uk/]gay porn videos[/url] quick. Grab any type fast.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular