देहरादून- राजधानी देहरादून के गूलरभोज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को यहां स्कूल देर से आना दो बच्चों को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है मामला कैनाल कॉलोनी नम्बर दो का है। एक शिक्षक ने स्कूल में देरी से आने के कारण दो बच्चों को बुरी तरह पीट दिया। इससे बच्चों के पीठ पर चोट के निशाना उभर कर आ गए हैं। इस बात सूचना जब परिजनों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस चौकी पर दर्ज कराई और कार्रवाई करने की मांग की।