आज देशभर के 15 राज्यों की 116 सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्य की 91 सीटों और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। आज तीसरे चरण का मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए गांधीनगर के रानिप पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। उन्होंने मतदाताओं से अपने मतदाधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आपका वोट बहुत कीमती है जो देश को आकार देगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने अहमदाबाद के नारनपुरा सब-जोनल ऑफिस में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए भुवनेश्वर के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राजकोट में अनिल ज्ञान मंदिर स्कूल मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी अंजलि के साथ अपना वोट डाला। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कन्नुर जिले के पिनारई में मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार शशि थरूर ने शहर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।



