देहरादून- देश के सबसे बड़े चुनाव में गुरुवार को पहले चरण के लिए मतदान होगा। गुरुवार को उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने कहा कि 11 अप्रैल को सुबह 7.00 बजे से 5.00 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सभी पोलिंग बूथों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के दिन सबसे पहले 6.00 बजे से 7.00 बजे तक प्रत्येक बूथ पर मॉक पोल होगा। जिसमें 50 वोट डाले जाएंगे। इस दौरान प्रत्याशी व उनके पोलिंग एजेंट भी मौजूद रहेंगे। मॉक पोल के सभी मतों को निरस्त करने के बाद मतदान शुरू किया जाएगा। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ पर लाइव टेलीकास्ट और सीसीटी कैमरे से रिकॉर्डिंग की जाएगी। साथ ही सीआरपीएफ व प्रदेश पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे।
पांच संसदीय सीट का विवरण
कुल मतदातारू 78,56,268
कुल प्रत्याशीरू 52 प्रत्याशी मैदान में
कुल मतदान केंद्ररू 11229
कुल सरकारी कर्मचारीरू 112380
टिहरी गढ़वाल सीट
कुल मतदातारू 1493524
कुल उम्मीदवाररू 15
मुकाबलारू माला राज्य लक्ष्मी (भाजपा) व प्रीतम सिंह (कांग्रेस)
पौड़ी गढ़वाल सीट
कुल मतदातारू 1355776
कुल उम्मीदवार-09
मुकाबलारू मनीष खंडूड़ी (कांग्रेस) व तीरथ सिंह रावत (भाजपा)
हरिद्वार सीट
कुल मतदातारू 1840732
कुल उम्मीदवाररू 15
मुकाबलारू रमेश पोखरियाल निशंक (भाजपा), अंबरीश कुमार (कांग्रेस) और अंतरिक्ष सैनी (बसपा)
नैनीताल सीट
कुल मतदातारू 1828433
कुल उम्मीदवाररू 07
मुकाबलारू हरीश रावत (कांग्रेस), अजय भट्ट (भाजपा) और नवनीत अग्रवाल (बसपा)
अल्मोड़ा सीट
कुल मतदातारू 1337803
कुल उम्मीदवाररू 06
मुकाबलारू अजय टम्टा (भाजपा) व प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)