ऋषिकेश- कोलकाता में तैनात एक सीआरपीएफ का जवान होली पर छुट्टी लेकर घर लौट रहा था, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा। जवान का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। इस संबंध में जवान के परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी है। मामले की पड़ताल कर रहे सब इंस्पेक्टर आरएस कपरुवाण ने बताया कि सीआरपीएफ जवान जयेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र विक्रम सिंह पुंडीर निवासी श्यामपुर की कोलकाता में तैनाती है। वह होली पर छुट्टी लेकर घर आ रहे थे, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने कई बार उसको फोन पर कॉल किया, लेकिन फोन लगातार बंद आ रहा है। इस संबंध में परिजनों ने जयेंद्र के दोस्तों तथा रिश्तेदार से भी बात की। उनसे भी जानकारी नहीं मिल सकी। आरएस कपरुवाण ने बताया कि पुलिस ने मामला गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि फोन नंबर ट्रैक किया जा रहा है। इस आधार पर लोकेशन खंगाली जा रही है।



