Tuesday, February 24, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

वृष- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। संचित धन में कमी आयेगी।

मिथुन- मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में वृद्धि होगी।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह- धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि तो होगी, परन्तु कठिनाई आ सकती है।

कन्या- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला- क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उदर विकार हो सकते हैं। आय सन्तोषपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक- कुटम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धनु- भवन के रख-रखाव एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य हो सकते हैं। माता के परिवार को किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है।

मकर- मन अशान्त रहेगा। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ- अपनी भावनाओं का वश में रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मीन- धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2