देहरादून- रक्षा मंत्रालय से राफेल विमान खरीदने के दस्तावेज चोरी होने के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजधानी देहरादून के डालनवाला थाने में तहरीर दी गई है। एनएसयूआई की तरफ से यह शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि राफेल विमान खरीदने का सौदा शुरू से ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए सौदे में फेरबदल की है। लिहाजा, इसी शिकायत को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चोरी का एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाने में तहरीर दी है।
एनएसयूआई कार्यकर्ता उदित थपलियाल ने कहा कि रक्षा मंत्रालय को सबसे सेफ जगह मानी जाती है, फिर भी वहां से राफेल विमान के दस्तावेज चोरी हो गये। जिसका सरकार के पास कोई जवाब नहीं है इसलिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ डालनवाला थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।



