हरिद्वार में गुरू आत्म गुजरावाला के प्रतिष्ठा समारोह का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारम्भ…….

देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज हरिद्वार मे गुरू आत्म गुजरावाला स्मारक ट्रस्ट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सांसद भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी मौजूद रहे। स्मारक पहुंचकर उन्होंने जैन गुरू विजयानंद सूरीश्वर जी महाराज के प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जैन गुरू की प्रतिमा के सम्मुख अभिवादन प्रकट करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।जैन मतावलम्बियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के यहां पहुंचाने पर जैन परम्पररा अनुसार स्वागत और अभिनन्दन किया। इस अवसर पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, नरेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here