Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बीएड प्रशिक्षितों का शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन…..

बीएड प्रशिक्षितों का शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन…..

देहरादून- बीएड टी.ई.टी. प्रशिक्षित बेरोजगारों ने आज नियमावली को संसोधित करवाने की मांग को लेकर शिक्षामंत्री आवास पर धरना दिया। आक्रोशित प्रशिक्षित बेरोजगारों का कहना है कि जब तक कि नियमावली संसोधित नही हो जाती तब तक वह शिक्षामंत्री आवास पर दिये गये धरने से नही उठेंगे। उन्होने कहा कि यदि आज की कैबिनेट बैठक में नियमावली संसोधित नही की जाती है तो बीएड प्रशिक्षित शिक्षामंत्री आवास् पर ही अनचाहा कदम उठाने को मजबूर होंगे। बीएड टीईटी बेरोजगार संघ पिछले लम्बे समय से अपने मांगों के लेकर आंदोलनरत है। उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर आखें मूंदे बैठी है जिससे बेरोजगार संघ आक्रोशित है। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी प्राथमिक शिक्षक सेवानियमावली में संशोधन की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। अरविंद राणा, बलवीर बिष्ट, आनंद सिनवाल, रीता, पूनम, मनदीप टम्टा आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2