देहरादून- महिला दिवस के अवसर पर एनएसयूआई संगठन महिलाओं और छात्राओं के लिए हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन प्रतियोगिता शुरू की। शर्मा ने कहा कि बदलते समय के साथ ही महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। मैराथन प्रतियोगिता सुबह 7:00 बजे कांग्रेस भवन से शुरू हुई। इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, छात्र नेता सौरव, आदित्य बिष्ट, राजेश भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।



