Homeराज्यउत्तर प्रदेशभाजपा सांसद ने विधायक पर कर दी जूतों की बरसात, गरमाई सियासत......

भाजपा सांसद ने विधायक पर कर दी जूतों की बरसात, गरमाई सियासत……

लखनऊ- संतकबीरनगर में निगरानी सतर्कता कमेटी की बैठक में बुधवार को भाजपा सांसद और विधायक के बीच खुलेआम मारपीट पर सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने भाजपा के जनप्रतिधियों द्वारा इस तरह के व्यवहार पर जमकर हमला बोला है। बसपा ने जहां इसे ‘इंटरनल सर्जिकल स्ट्राइक’ करार दिया है, वहीं सपा ने इसे हताशा का नतीजा बताया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने संतकरीबनगर में भाजपा सांसद व विधायक के बीच जिले में निगरानी सतर्कता कमेटी की बैठक में मारपीट पर करार प्रहार किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया कि आज उत्तर प्रदेश में विश्व की सबसे अनुशासित राजनीतिक पार्टी का दावा करने वाली भाजपा के सांसद व विधायक के मध्य जूतों का सादर आदान-प्रदान हुआ। अखिलेश ने आगे लिखा है कि यह आगामी चुनावों में अपनी हार से आशंकित भाजपा की हताशा है। सच तो यह है कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा को प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे हैं। वहीं बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा भाजपा सांसद व विधायक के बीच हुई मारपीट पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं कि सही मायने में कहा जाए तो यह उनका ‘इंटरनल सर्जिकल स्ट्राइक’ है। भाजपा हाईकमान को पहले इसे रोकना चाहिए। खुलेआम भाजपा सांसद विधायक को पीट रहा है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की जनता का क्या हाल होगा? प्रदेश में जंगलराज कायम है। भाजपा के लोग जब आपस में ही लड़ रहे हैं तो आम आदमी की रक्षा कैसे होगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular