
देहरादून- एक बार फिर पेट्रोल की कीमतें धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। दून में पेट्रोल 71.15 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका, जबकि अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिले में पेट्रोल 71.34 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं, दून में पिछले 10 दिन की बात करें तो पेट्रोल के दाम में एक रुपये से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले दो महीने में दो रुपए 43 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई।
पिछले दो महीने से एक बार फिर पेट्रोल की कीमत धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पिछले 15 दिन में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे से 20 पैसे तक की बढ़ोत्तरी लगभग प्रतिदिन होती गई है। यह बढ़ोत्तरी पैसों के रूप में भले ही मामूली सी लग रही हो, लेकिन 10 से 15 दिन में यह रुपये में बदल जा रही है। दिसंबर के अंत में दून में पेट्रोल 68.72 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका, जो अब 71.15 रुपये प्रति लीटर हो चुका है।



