Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी......

उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी……

देहरादून- उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में बुधवार रात से भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, सात जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं शासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम से मौसम में तेजी से बदलाव होने के आसार हैं। रात से ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिर सकते हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार सुबह से ही प्रदेशभर में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। रात से अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। 21 फरवरी को प्रदेशभर में बारिश, ओले गिरने और बर्फबारी होने की संभावना है। 22 की शाम से मौसम में सुधार हो सकता है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular