Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…….

मेष- मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्र का सहयोग मिलेगा।

वृष-आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगें। किसी क्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कर्क- मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे,परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

सिंह- स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है। अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रूझान रहेगा।

कन्या- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृश्चिक- परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मकर- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आयेगी।

कुंभ- अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मीन- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार की परेशानियां बढ़ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular