देहरादून- दस सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलनरत राज्य कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन आज से शुरू हो गया। पहले चरण में कर्मचारी बाहों में काला फीता बांधकर विरोध जताया। अन्य चरण में कैंडल मार्च व जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपो कार्यक्रम होगा। इस दौरान राज्य कर्मचारी सरकार को अपनी ताकत का अहसास भी कराएंगे। कर्मचारियों ने साफ किया कि उन्होंने सीएम पर विश्वास जताते हुए आंदोलन स्थगित किया था, लेकिन अब यदि समय रहते कोई निर्णय नहीं हुआ तो वे प्रदेशव्यापी महारैली से पीछे नहीं हटेंगे। मंगलवार को विकास भवन में विभिन्न विभागों में कर्मचारी बाहों में काला फीता बांधकर विरोध जता रहे हैं। वहीं, कई कर्मचारी सरकार के डर के कारण काला फीता बांधने से बच रहे हैं।
